धान खरीदी का एक पखवाड़ा पूरा, कस्टम मिलिंग और उठाव तेजी से जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 13 दिनों में पांच लाख 53 हजार 612 किसानों से 19 लाख 24 हजार 794 टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2,479 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के बाद बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 3,328 करोड़ 92 लाख रुपये का भुगतान जारी किया जा चुका है।
विभागीय अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक पांच लाख 78 हजार 921 टन का डीओ जारी कर दिया गया है। मिलरों ने इसमें से 3,32,247 टन धान का उठाव कर लिया है। प्रदेश में अब तक कुल 1,985 मिलर्स ने पंजीयन कराया है। धान खरीदी के 13वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 1,96,234 टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला में 1,47,656 और बलौदाबाजार जिला में 1,44,217 टन धान की खरीदी हुई है।
क्वालिटी के अनुसार दर तय
धान खरीदी एक दिसंबर से राज्य में शुरू हुई, यह 31 जनवरी तक चलेगा। छुट्टी के दिन को छोड़कर खरीदी की जाएगी। सरकार ने धान की क्वालिटी के अनुसार रेट तय किया है। इसके साथ ही मक्का की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों से मक्का की खरीदी एक दिसंबर से 28 फरवरी तक की जाएगी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
