भूपेश सरकार के तीन साल पुरे होने पर आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के पूरे तीन साल होने के मौके पर आज राजधानी में न रन फॉर सीजी प्राइड (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया गया । इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बड़ी संख्या में हर वर्ग और हर उम्र के लोग ने भाग लिया। रन फॉर सीजी प्राइड में विजेताओं के नाम घोषित हो चुके है ,बता दे इस दौड़ में 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में गुजारी लाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 14 वर्ष से अधिक ओर 60 वर्ष से कम की श्रेणी में पुरूष वर्ग में मुकेश कुमार और महिला वर्ष में प्रियंका साहू प्रथम रहे। इसी तरह 14 वर्ष से कम बालक वर्ग में करण साहू और बालिका वर्ग में कामिनी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विजेताओं को दिया जाएगा पुरस्कार

इनमें से 14 वर्ष से 60 वर्ष तक के आयु वर्ग के प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये , द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये , तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये और चतुर्थ से दसवें स्थान तक 21 सौ रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकऔर 14 साल से कम उम्र के बच्चों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।