- मशहूर टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता की ‘अर्चना’ बनी छत्तीसगढ़ की बहू
रायपुर। मशहूर टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे ने मंगलवार को कारोबारी विक्की जैन के साथ शादी की। लंबे समय से चर्चा चल रही थी और लोग बेसब्री से उनके शादी का इंतजार कर रहे थे। मुंबई में आयोजित इस वैवाहिक समारोह में शहर के विधायक के साथ ही कारोबारी भी शामिल हुए।


बता दे मुंबई के एक होटल में दोनों की शादी हुई। इससे पहले सोमवार को दोनों की रिंग सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रिंग सेरेमनी के बाद हल्दी रस्म की तस्वीरें भी वायरल हुई हैं। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर हुई ।


बिलासपुर से ताल्लुक रखता था विक्की का परिवार
अगर विक्की जैन की बात करें तो विक्की का परिवार पहले बिलासपुर में रहता था फ़िलहाल उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो चूका है ,बता दे विक्की के पिता विनोद जैन बिलासपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं और साथ ही शिक्षण संस्थान त्रिवेणी डेंटल कॉलेज के संचालक हैं। वही विक्की अब मुंबई में भी कारोबार कर रहे हैं। मुंबई में विक्की की पहचान अभिनेत्री अंकिता लोखंडे से हुई फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। परिवार की मौजूदगी में यह शादी समारोह संपन्न हुआ । जिसमे बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय के साथ ही शहर के कई कारोबारी मुंबई पहुंचे थे।


अंकिता का ब्राइडल लुक हुआ वायरल
अंकिता लोखंडे ने जो पहली फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने विक्की का हाथ थामा हुआ है। दोनों के गले में वरमाला है। इनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है ।
बता दें कि अंकिता ने अपने लुक को शाही टच देने के लिए जड़ाऊ ज्वैलरी पहनी थी, जिसमें माथापट्टी, नथ और भारी नेकपीस शामिल हैं। उन्होंने कलीरे और चूड़ा भी गोल्डन कलर का पहना।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
