रायपुर। अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी) को नई सुविधा मिलने वाली है। अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को National Eligibility Entrance Test (NEET) और Joint Entrance Examination (JEE) के एंट्रेस एग्जाम 2022 के लिए फ्री कोचिंग और स्कॉलरशिप दी जाएगी। रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने इसके लिए आवेदन मांगा है ले। आज आवेदन की आखिरी तारीख है। इच्छुक उम्मीद्वार आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे स्टूडेंट जो 12वीं पास हों या 12वीं में पढ़ रहे हैं, उन्हें नीट और जेईई के लिए सचदेवा कॉलेज लिमिटेड के जरिए 2500 रुपये की छात्रवृ्त्ति हर महीने (6 माह तक) मिलेगी। पुराने पुलिस हेडक्वॉर्टर कैंपस में रोजगार कार्यालय जाकर भी इससे संबंधित जानकारी ली जा सकती है।

ये दस्तावेज लगेंगे

आवेदन करने के लिए 10वीं की अंक सूची, अल्पसंख्यक समुदाय होने का शपथपत्र, परिवार की आय 6 लाख से अधिक न हो, सक्षम अधिकारी की ओर से जारी जाति और आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, दो पासपोर्ट साईज फोटो भी लगेंगे। कोचिंग रायपुर और दुर्ग के सेंटरों में होगी।