धमतरी। एक हृदय विदारक घटना में माँ ने 2 मासूमों के साथ फांसी लगा ली। जिसमें तीनों की ही मौत हो गई।
बिरेझर पुलिस चौकी के ग्राम धूमा निवासी झरना साहू (26 वर्ष ) ने बेटे सागर 6 वर्ष और अक्षय 4 वर्ष के साथ अपने कमरे में लगे रोशनदान की छड़ में दो साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना बुधवार सुबह 6:30 से 8:00 के बीच की बताई गई है। उस वक्त झरना का पति सब्जी बेचने गया हुआ था। जब लौटा तो तीनो को फांसी पर लटका पाया। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या का कारण अभी पता नही चल पाया है। मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।