रायपुर। प्राइवेट कंपनियों में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। रायपुर के जिला प्रशासन बेरोजगारों के लिए प्लेसमेंट कैंप लगा रहा है। इसके अलावा अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखने वालों को बिजनेस के लिए लोन देने की स्कीम भी शुरू की गई है।
प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल गुरुवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलाया जाएगा। ये कैंप पुराने पुलिस मुख्यालय कैंपस में जिला रोजगार कार्यालय में होगा। यहां प्राइवेट कंपनियों की तरफ से 45 पदों पर भर्तियां की जानी है। जिसमे 10वीं पास युवा की शामिल हो सकते है।


अनुसूचित जाती के लोगों को मिलेगा लोन
अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों के लिए अंत्योदय स्वरोजगार योजना, स्ट्रीट वेंडर स्वरोजगार योजना और आदिवासी स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है। इसके तहत बिजनेस लोन लिया जा सकता है। आवेदन करने वाले किसी भी प्रकार के व्यवसाय जैसे- ठेले, खोमचे, फेरी वाले, सड़क किराने सामान बेचने वाले, रिक्शा चालक, टेलर, छोटे होटल, पान ठेला, मोची दुकान, बाइक मरम्मत जैसे काम करने वाले या इन कामों को करने के इच्छुक हो सकते हैं।


लोन के लिए इन डॉक्यूमेंट को लाना होगा साथ
आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो (सरपंच/पार्षद द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र),आवेदक जिले का मूल निवासी हो (सरपंच/पार्षद द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र), आवेदक का वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 51 हजार 500 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार 500 रुपये से अधिक न हो (पटवारी द्वारा प्रमाणित प्रमाण-पत्र), आवेदक की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए।
आवेदक को आधार कार्ड, राशन कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी देनी होगी। शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा (पढ़े लिखे होने की स्थिति में)। एक शपथ पत्र देना होगा, कि उसने पहले कोई सरकारी योजना में लोन नहीं लिया है। शपथ पत्र नोटरी से प्रमाणित होना चाहिए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
