धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में आज सुबह एक सनकी पति ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति ने अपनी पत्नी को तालाब में डुबोकर मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से महिला का शव बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक, बेंद्रा नवागांव निवासी प्रवीण नेताम अपनी पत्नी गौरी नेताम (26) के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े भी होते थे। आज सुबह जब गौरी गांव के तालाब में नहाने के लिए गई तो प्रवीण भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। इस दौरान गौरी के नहाते हुए प्रवीण पीछे से पहुंचा और उसे वहीं पानी में डुबोकर उसे मार दिया। इसके बाद थाने वह पहुंचा और बोला कि बाई को मार दिया है।

3 घंटे की मशक्कत के बाद निकला शव

चरित्र संदेह के चलते सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर बोला – बाई को मार दिया है को बुलाया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि गौरी और प्रवीण की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां तोमेश्वरी और वेनिका है। घर में सास-ससुर और देवर समेत पूरा परिवार है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया