कवर्धा। ऐसे इच्छुक अभ्यार्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 21 दिसंबर 2021मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, अगर आप भी है इच्छुक तो इस मौके का जरूर फयदा उठायें।
इन पदों पर होनी है भर्ती
टॉप कैरियर सर्विस, तात्यापारा, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, रायपुर द्वारा पद एकाऊटेंट के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. स्नातक उत्तीर्ण, टेली कार्य एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 10,000 रूपए प्र.मा, आयुसीमा 25 वर्ष),
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. बीई/आईटीआई (इलेक्ट्रिकल ट्रेड) उत्तीर्ण, वेतन 9,000 रूपए प्र.मा.,आयुसीमा 21 वर्ष)
सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 9,000-12,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष),
डिलीवरी ब्वॉय के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन कमीशन आधार पर, आयुसीमा 21 वर्ष),
वेटर हॉटल के 20 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 6,000-8,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष),
किचन हेल्पर के 10 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 6,000 रूपए प्र.मा., आयुसीमा 21 वर्ष),
ट्रक ड्राईवर के 20 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 5वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 2 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 15,500 रूपए प्र.मा, आयुसीमा 25 वर्ष) पर भर्ती किया जाना है।
ट्रक ड्राईवर के लिए कार्यक्षेत्र कोरबा जिला है तथा बाकी पदों हेतु कार्यक्षेत्र रायपुर जिला है। सिक्यूरिटी गार्ड के लिए चयनित अभ्यर्थी से वर्दी एवं कीट के लिए 2000 रूपए उपस्थिति तिथि को नियोजक द्वारा लिया जाएगा, जिसकी सूचना दी गई है।
उल्लेखनीय है कि जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक के प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
इच्छुक अभ्यार्थी इन चीजों के साथ उपस्थित हों
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में उपस्थित हो सकते है।
पता
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
