samvida karmachari

चंडीगढ़। दिवाली के तुरंत बाद पंजाब की चरणजीत चन्नी सरकार ने प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।अनियमित असिस्टेंट प्रोफेसर्स को बड़ी सौगात मिली वो भी नए साल के पहले ही। दरअसल आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में विभिन्न विषयों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्त 1925 सहायक प्रोफेसरों की सेवाओं को नियमित करने को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि ये मांग अनियमित असिस्टेंट प्रोफेसर्स लंबे समय से कर रहे थे कि उन्हें नियमित किया जाए, जिसके बाद सरकार ने आज उनकी मांग पूरी कर दी है।