रायपुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच बिलासपुर में विदेश से लौटा दंपती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों ये दंपती संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से वापस लौटे हैं। इसके अलावा बीते 2-3 दिनों में अमेरिका, जापान, फ्रांस, बांग्लादेश, स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात और जर्मनी से 19 लोग बिलासपुर पहुंचे हैं। बता दें कि जिले में विदेशों से आने वालों की संख्या यहां बढ़कर 193 हो गई है। ये सभी 193 लोग फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। सभी को होम क्वॉरंटाइन में रहने की सलाह दी गई है।
ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में आ चुका है। स्वास्थ्य अमला लगातार विदेश से लौट रहे लोगों की निगरानी कर रहा है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। ओमिक्रॉन के दहशत के बीच विदेश से आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
भुवनेश्वर भेजा गया सैंपल
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले गोलबाजार क्षेत्र में रहने वाले एक दंपती विदेश से लौटे हैं। दोनों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया था। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल उस दंपती का जीनोम सीक्वेंसिंग सैंपल लेकर जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें: भारत में ओमिक्रॉन के मरोजों की संख्या कुल 73, तेजी से फैल रहा वैरिएंट
आरटीपीसीआर टेस्ट जरुरी
बता दें कि सरकार ने विदेश से लौटने वाले यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। अब तक विदेश से आए पांच लोगों में ओमिक्रॉन के लक्षण मिले हैं। जिनमें से तीन के सैंपल लेकर पहले ही जांच के लिए भेजा गया था। इसमें दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, दो नए मरीज के साथ ही तीन लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
एक संक्रमित 300 लोगों को कर सकता है इनफेक्ट
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में कोरोना का संक्रमण फिलहाल काबू में है। लेकिन ओमिक्रॉन को लेकर चिंता बनी हुई है। ये वैरिएंट काफी तेजी से फैलता है। ओमिक्रॉन से संक्रमित एक मरीज 300 लोगों को संक्रमित कर सकता है। यही वजह है कि विदेश से आने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों से कोरोना का टीका लगाने की अपील कर रहे हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
