कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमीक्रॉन अब पुरे देश में पैर पसारते जा रहा है। इसी बीच भारत में भी नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मरीजों की संख्या कुल 73 हो चुकी है। महाराष्ट्र और केरल में बुधवार को इनए वैरिएंट के 4-4 नए मरीज मिले, तो तमिलनाडु में भी एक केस सामने आया। दक्षिण अफ्रीका और यूके के डेटा के मुताबिक, ये वैरिएंट बच्चों को ज्यादा शिकार बना रहा है।
ब्रिटिश एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में हर किसी के लिए ये वैरिएंट एक बड़ी चुनौती बनने वाला है । भारत में अबतक इन राज्यों में इतने मरीज महाराष्ट्र में 32 ,राजस्थान में 17 ,दिल्ली में 6, गुजरात में 4 ,कर्नाटक में 3, तेलंगाना में 2 ,केरल में 5 ,आंध्रप्रदेश में 1 ,चंडीगढ़ में 1 ,पश्चिम बंगाल में 1 तमिलनाडु में 1 है।


मुंबई में न्यू ईयर तक धारा 144 लागू
महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 32 हो गए हैं। राज्य के अतिरिक्त प्रमुख स्वास्थ्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने बुधवार को बताया कि जनवरी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में इजाफा हो सकता है। इसी को देखते हुए मुंबई में न्यू ईयर तक धारा 144 लगाई गई है।
नाइट कर्फ्यूके के तहत रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक 5 से अधिक व्यक्ति जमा नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा 11 बजे के बाद रेस्तरां, बार, पब में बड़े समारोहों में पार्टी करने की अनुमति नहीं होगी, और धार्मिक स्थलों पर जा रहे लोगों से भीड़भाड़ से बचने की भी सलाह दी गई है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
