मुंगेली। मुंगेली से एक घटना सामने आ रही है ये ऐसी घटना है जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। एक दिन की बच्ची को छोटे -छोटे पिल्लों के बिच मरने के लिए छोड़ दिया गया था। निर्मोही मां ने पैदा होने के बाद ही अपनी बच्ची को पिल्लों के बीच पैरावट में फेंककर चली गई। उसके बाद पिल्लों की मां वहां पहुंची और पूरी रात बच्ची की देखभाल करती रही। इस दौरान बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। सुबह नवजात बच्ची सारिसताल के किसान भैयालाल के पैरावट में कुत्ते के बच्चों के बीच में मिली। ग्रामीण ने इसकी सूचना सरपंच को दी, इसके बाद यह मामला स्थानीय थाने पंहुचा। आमतौर पर कुत्तों के बीच नवजात मिलते हैं, तो उसे नोंच खाते हैं। मगर यहां पर एक कुत्ते ने जन्म देने वाली मां से से बेहतर इंसानियत दिखाई है। उस बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि अपने पिल्लों के साथ कुतिया भी वहां बच्ची के साथ पड़ी रही।
कलयुगी मां ने अपनी एक दिन की बच्ची को पिल्लों के पास कड़कड़ाती ठंड में बिना कपड़ों के मरने के लिए छोड़ दिया था। लेकिन कुत्तों ने बच्ची को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि रात भर बच्ची को सेफ रखा। सुबह जब ग्रामीणों ने ये देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बच्ची को चाइल्ड केयर में भेजा गया है, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।
यह पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। सारीसताल गांव में लोगों ने एक नवजात शिशु को पिल्लों के बीच पाया है। गांव के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी लोरमी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बच्चे को लोरमी स्थित मातृ शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इसे मुंगेली रेफर कर दिया गया है। वहीं, अभी तक बच्ची की मां सामने नहीं आई है। साथ ही किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
