- आईएएस को जिपं सदस्य सैंडल मारने लेकर दौड़ी थी
रायपुर। मुंगेली जिले में जिला पंचायत सदस्य के सैंडलकांड ने पूरा माहौल गर्मा दिया है। अब जिलेभर के अधिकारियों ने महिला जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने कलेक्टर और एसपी से भी मुलाकात की है। गुरुवार को लैला ननकू भिखारी आईएएस अधिकारी और जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास को सैंडल लेकर मारने दौड़ गईं थी। घटना के बाद से ही अधिकारियों में गुस्सा है।
सीईओ के समर्थन में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जनपद सीईओ और नगर पालिका के अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। सभी ने जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास के समर्थन में कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। सोमवार से ये अधिकारी आंदोलन भी शुरू करने वाले हैं। इस घटना के बाद से आईएएस एसोसिएशन में भी गुस्सा है। मामले में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज पिंगुआ ने घटना की जानकारी मुख्य सचिव को भी दी है। मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी दी गई है।
ये है मामला
गुरुवार को मुंगेली जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास के साथ महिला जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी का विवाद हो गया था। इस दौरान लैला ननकू भिखारी अफसर रोहित व्यास को सैंडल से मारने के लिए दौड़ पड़ी थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पूरे मामले पर दोनों पक्ष ने पुलिस में शिकायत कर दी है। अब इस मामले को लेकर अधिकारी वर्ग अपने अधिकारी के समर्थन में सामने आया है।
जातिगत प्रताड़ना का लगाया आरोप
होम गार्ड के बीच-बचाव के बाद लैला ननकू को चप्पल नीचे करना पड़ा। मामले में जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू ने एसपी से मामले की लिखित शिकायत की है। सीईओ के ऊपर जातिगत प्रताडऩा का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद अन्य जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी एसपी ऑफिस पहुंचे हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
