अक्सर अपने देखा होगा कि ठंड के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से स्किन बहुत रूखी होने लगती है।सर्द हवाओं कि वजह से स्किन फटने लगती है या बेजान दिखने लगती है। इसके अलावा सर्दियों में खुजली, पपड़ी बनना, एड़ियां या होंठ फटने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।इस वजह से इस मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।इन समस्यायों से छुटकारा पाने के लिए दूध की मलाईबहुत उपयोगी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि मलाई लगाने के क्या- क्या फायदे होते हैं।

तो सबसे पहले जानते हैं संतरा और मलाई के लेप के बारे में
ये तो आप जानते ही हैं कि संतरे में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। विटामिन-सी से ये फल भरपूरहोता है ,इस फल का छिलका बहुत फयदेमंद होता है तो इसे खराब समझकर ना फेंके। इसे सुखाकर पीस लें और स्टोर कर के रख लें। अगर आपको ड्राई स्किन की समस्या है तो आप कच्चा दूध और इस पाउडर को मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। तैयार लेप को चेहरे पर अच्छे से लगाएं उसके बाद धो लें।हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें। जल्द ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

केला और मलाई का लेप
चेहरे की डेड स्किन समय समय पर हटाते रहना जरुरी होता है।आपको बता दें कि चेहरे के डेड स्किन को हटाने के लिए मलाई के साथ केले का लेप लगाना असरदार हो सकता है। आप चाहें तो मलाई की जगह कच्चे दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं। केला, डेड सेल्स को हटाने का काम करता है। अगर त्वचा ऑयली है तो दूध के बजाय गुलाब जल चुन सकते हैं। आधा केला, 1/4 कप दूध और कुछ बूंद शहद कि मिला लें।अब इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद पानी से धो लें।

शहद और मलाई का लेप
ठंड के मौसम में स्किन रूखी हो जाती है तो आप रूखी त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने के लिए मलाई का इस्तेमाल कर सकते है। इससे ना सिर्फ त्वचा हाइड्रेट होती है बल्कि सॉफ्ट भी होती है।वहीं, शहद भी स्किन को हैइड्रेट रखता है। मलाई और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।उसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। फिर 10से15 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद आपको चेहरा खिला खिला दिखेगा।

अगर आपको है मलाई से एलर्जी है तो इस लेप को लगाएं
जरुरी नहीं की हर किसी को मलाई सूट करे। ऐसे में रूखी स्किन के लिए पपीता भी काफी काम आता है। आधा केला और थोड़ा पपीता लें और इन्हें मैश कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर बराबरी से लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद आप देख सकते हैं कि आपकी स्किन खिली हुयी नजर आ रही।