मौसम बदलते ही स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। और सर्दियों के मौसम में तो खासकर सर्दियों के मौसम में स्किन पूरी तरह रूखी और बेजान हो जाती है। सर्द हवाओं की वजह से स्किन रूखी होने लगती है और रूखेपन की वजह से चेहरे पर डलनेस नजर आने लगता है। ऐसे में स्किन काली दिखने लगती और साथ ही साथ ग्लो भी खत्म हो जाता है। आप ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए विभिन्न तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। पर जरुरी नहीं है कि वो प्रोडक्ट्स आपकी स्किन को पहले जैसा कर पाएं।

बता दें कि ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार हमें मौसम के हिसाब से स्किन केयर में बदलाव करना चाहिए। और स्किन हेल्दी रखने के लिए आप चाहें तो घर पर विंटर क्रीम बना सकते हैं। इससे आपकी स्किन मॉश्चराइज रहने के साथ सॉफ्ट और ग्लोइंग रहेगी।

इस क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाता है। तो चलिए जानते है विंटर क्रीम बनाने की विधि।

क्रीम बनाने के लिए सामग्री

एक टीस्पून एलोवेरा जेल


थोड़ा सा बादाम का तेल


5-6 बूंद रोज़हिप का तेल


आधा टीस्पून गुलाब जल

इन सबको एक बाउल में ले और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस क्रीम को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। रोजाना सुबह और शाम इसी क्रीम का इस्तेमाल करें।