रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन हो गया। दो दिन पहले उनको दिल का दौरा पड़ने से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। रविवार को दोपहर 12 बजे इलाज के दौरान उनका निधन गई। उनके पार्थिव शरीर रायपुर लाया जा रहा है।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। उन्हें ट्वीट किया है-
‘पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी जी का निधन शोक संतप्त करने वाला है। वे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और अब भी उनसे समय समय पर सलाह मशविरा करता रहा।
ईश्वर उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:’
मोतीलाल वोरा के करीबियों में होती थी गिनती
रमेश वर्ल्यानी जी दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के करीबियों में शामिल थे और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता थे। आर्थिक और कर संबंधी मामलों के विशेषज्ञ वर्ल्यानी जी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सामाजिक क्षेत्र में थे सक्रिय
रमेश वर्ल्यानी सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय थे। वे सिंधी पंचायत जैसे कई संगठनों से जुड़े हुए थे। उनके ही प्रयासों से छत्तीसगढ़ में सिंधी परिषद का गठन किया गया था। जीएसटी, आर्थिक नीतियों और सामाजिक सरोकारों को लेकर वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
