रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। दल तैयार हो गए हैं। इसके लिए रायपुर जिले में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण कर दिया गया है। इसमें बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स, अमिट स्याही, मतदाता सूची और दूसरी स्टेशनरी शामिल हैं। मतदान दल और सुरक्षाकर्मी आज अपने तय बूथों पर पहुंच गए हैं।
बीरगांव नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को वहां के आडवाणी आरलीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। रिटर्निंग ऑफिसर बीबी पंचभाई ने बताया कि बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए कल यानी 20 दिसंबर को मत डाला जाएगा। इस चुनाव में कुल 186 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से कांग्रेस, भाजपा समेत छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सभी 40 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं।
46 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में
इसके अलावा अन्य दलों से भी 20 उम्मीदवार अपनी किस्तम आजमाएंगे। वहीं 46 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के मुताबिक बीरगांव में कुल 95 मतदान केंद्र हैं। यहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। बीरगांव में 80 हजार 441 मतदाता हैं। इसमें 36 हजार 799 महिला मतदाता और 43 हजार 627 मतदाता हैं। इसके अलावा 15 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।


गोबरा-नवापारा में 2 मतदान केंद्र
रायपुर की गोबरा-नवापारा नगर पालिका में वार्ड 14 में उपचुनाव है। वहां के शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक स्कूल से मतदान दलों को सामग्रियां बाटी गई। इस वार्ड में 4 उम्मीदवारों के बीच टक्कर है। उनमें से एक-एक कांग्रेस और भाजपा के प्रतिनिधि हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर 1 हजार 91 मतदाताओं के लिए यहां 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।


23 दिसंबर को काउंटिंग
जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक 20 दिसंबर को मतदान होना है। जिसकी मतगणना 23 दिसंबर को होगी। बीरगांव नगर निगम चुनाव की मतगणना आडवाणी आरलीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही होगी। वहीं नवापारा के शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक स्कूल में गोबरा-नवापारा नगर पालिका उप चुनाव की काउंटिंग होनी है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
