अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में करना चाहतें हैं नौकरी तो आपके लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार वर्ष 2022 में शिक्षक पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्ति करने जा रही है। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में सरकार 70,000 शिक्षकों की भर्ती करेगी।

शिक्षकों की नियुक्ति
शिक्षा मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकारी विद्यालयों में परिवर्तन किए जा रहे हैं। इस बाबत सरकार द्वारा 680 शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है।

मार्च तक 13,000 शिक्षकों की नियुक्ति
अगले वर्ष मार्च तक 13,000 और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

सरकार का लक्ष्य

सरकार का लक्ष्य है कि अगले वित्तीय वर्ष में 70,000 शिक्षकों को बहाल किया जाए।

समाधान 2024 के पहले
इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने कहा कि पारा शिक्षकों की समस्या बहुत बड़ी थी। जिसका काफी हद तक सरकार द्वारा समाधान कर लिया गया है। जो कुछ बची समस्याएं हैं उनका भी समाधान 2024 के पहले कर लिया जाएगा।