नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने आईसीएआर के रीजनल ऑफिस में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2021 को शुरू होने वाली है। उम्मीदवारों के पास 10 जनवरी, 2022 को रात 11.55 बजे तक आवेदन करने का समय है।
तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।


वैकेंसी डिटेल्स
अनारक्षित वर्ग – 286
ओबीसी – 133
ईडब्ल्यूएस – 61
अनुसूचित जाति (एससी) – 93
अनुसूचित जनजाति (एसटी) – 68
कुल – 641 पद
कब होगी परीक्षा
इसकी परीक्षा 25 जनवरी से 5 फरवरी 2022 के दौरान होगी।


आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग, ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये और परीक्षा शुल्क 700 रुपये लिया जाएगा। वहीं, महिला, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपये देने होंगे।
योग्यता
10वीं पास साथ ही तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
आयु सीमा
18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
एग्जाम पैटर्न
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। चारों विषयों में से हर विषय में 25 अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
आईसीएआर में तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही लिंक एक्टिव हो जाएगा। 18 दिसंबर से कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, नोटिफिकेशन में लिखे गए सभी जानकारियों को पढ़ें। आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे जांचें, फिर आवेदन पत्र को जमा कर दें।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
