छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करने वाले है जिसकी शुरुआत आज खीरी के नकहा ब्लॉक के केवलपुरवा से होने जा रही है। इसके बाद वह लखनऊ के इटौंजा में रैली करेंगे। इसके बाद कल वह गोरखपुर और अयोध्या में रैली करेंगे। कांग्रेस ने इसे कार्यकर्ता प्रतिज्ञा रैली नाम दिया है।

बता दे कि लखीमपुर खीरी लोकसभा क्षेत्र में कुर्मियों की अच्छी संख्या है। इससे सटे शाहजहांपुर, बरेली में इनका अच्छा प्रभाव है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ओबीसी के इस बड़े समुदाय को साधने को लिए मुख्यमंत्री बघेल को आगे कर रही है। यह रैली सदर विधानसभा क्षेत्र के नकहा ब्लॉक में रखी गई है, जो कि पिछड़ा वर्ग बहुल क्षेत्र है।

तिकुनिया कांड को लेकर कांग्रेस भाजपा पर साध रही निशाना

3 अक्तूबर को हुए तिकुनिया कांड को लेकर कांग्रेस भाजपा पर लगातार निशाना साध रही है वही पार्टी के महासचिव राहुल गांधी भाजपा पर हमलावर हैं। तिकुनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र मोनू मुख्य आरोपी है। राहुल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा मांग कर रहे हैं और उन्हें जेल भेजने की बात कह रहे हैं।