देश के अनेक हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में ठंड को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। सभी स्कूल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

read more : https://nukkadnews.in/car-collided-with-tree-death-of-a-young-man/

इसे लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश सरकारी, प्राइवेट एडेड व मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे।

read more : https://nukkadnews.in/omicron-crisis-deepens-in-chhattisgarh-too-people-returned-from-abroad-found-corona-positive/

पंजाब में अचानक सर्दी बढ़ गई है। और साथ ही साथ ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग भी बच्चों की सेहत को लेकर काफी गंभीर हो गया। इसी मामले में सोमवार को उच्च अधिकारियों की मीटिंग हुई जिसमें इस मामले पर गंभीरता से विचार किया गया। इसके बाद स्कूलों में छुट्टियों संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।