बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने छोटी सी बात को लेकर छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल छात्र ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी युवक और उसके साथियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक अशोक नगर निवासी रौनक सिंह 11वीं का छात्र है। रौनक और छात्रा मंगलवार शाम ट्यूशन के बाद पुस्तक खरीदने के लिए जा रहे थे। बृहस्पति बाजार के पास चार युवकों ने उन दोनों को रोक लिया। युवक ने छात्रा से मोबाइल नंबर नहीं देने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। रौनक ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उससे गाली-गलौज की। इसी बीच एक युवक ने रौनक के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान छात्रा ने शोर मचाकर बीच-बचाव किया। इसके बाद आसपास के लोगों के आने पर चारो युवक वहां से भाग खड़े हुए। घायल छात्र ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की।
हथियार रखना बन गया फैशन
ये कोई पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई हो। शहर में ये घटनाएं आम हो चुकी है। आए दिन चाकूबाजी या धारदार हथियार से हमले की घटना सामने आते रहती है और ये सिर्फ बिलासपुर में नहीं बल्कि राजधानी रायपुर हो रहा है। हालांकि रायपुर में बढ़ी चाकूबाजी की घटनाओं की वजह से पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। पुलिस ने ऑनलाइन चाकू मंगाने वाले 800 लोगों की लिस्ट निकाली है। जिसमें ज्यादातर लड़कों के परिजनों तक को नहीं पता कि बेटा हथियार लिए घूमता है। रायपुर पुलिस ने अब तक 72 यंगस्टर्स से खतरनाक चाकू जब्त किए हैं। ये जानलेवा चाकू ज्यादातर युवाओं ने स्टाइल और शौक के लिए मंगवा रखे थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
