- अंबिकापुर से ज्यादा ठंडा नारायणपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शीतलहर चल रही है। सबसे ज्यादा तापमान इस बार दक्षिण छत्तीसगढ़ में दर्ज किया गया है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा ठंडा रहने वाले अंबिकापुर से ज्यादा ठंड इस बार नारायणपुर में दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में शीतलहर के चलते सरगुजा के बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। ये अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं जशपुर के डुमरबहार में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री और कोरिया में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
नारायणपुर ज्यादा ठंडा
अंबिकापुर का तापमान फिलहाल स्थिर बना हुआ है। यहां न्यूनतम टैप्रेचर 5.4 डिग्री सेल्सियस है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ स्थित नारायणपुर उससे भी ठंडा है। नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारायणपुर से 122 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व स्थित जगदलपुर में पिछले 10 सालों में दिसंबर के न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
ये भी पढ़ें: ठंड से ठिठुरा छत्तीसगढ़: सीएम ने दिया जिलों में अलाव जलवाने और कंबल उपलब्ध कराने का निर्देश
सीएम ने दिये जरुरी व्यवस्था करने के निर्देश
बता दें कि प्रदेश में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने जिले के कलेक्टरों और अधिकारियों को जरुरी व्यवस्था करने का निर्देश पहले ही दे दिया था। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में बचाव हेतु जनसामान्य के लिए अलाव जलाने और गर्म कपड़ों की व्यवस्था कर दी है। सार्वजनिक जगहों विशेषकर चौक-चौराहों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय आदि में रात के समय अलाव जलाया जा रहा है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सके।
बिलासपुर में हो चुकी है ठंड से पहली मौत
बीते दिनों बिलासपुर के रतनपुर बाइपास रोड में एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक रतनपुर बाइपास रोड में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग ठंड से कांप रहा था। राहगीरों ने इलाज के लिए उसे रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपर स्थित सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। यह छत्तीसगढ़ में ठंड से मौत का पहला मामला है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
