एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी (Asian Champions Trophy Hockey) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया.
एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी (Asian Champions Trophy Hockey) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले मैच में भारत ने शानदार परफॉर्मेंस किया और पाकिस्तान को 4-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. भारत एशिया चैंपियनशिप ट्रॉफी में तीसरे नंबर पर रहा. मैच के शुरूआत में भारत की ओर से पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने किया और भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त दिला दी थी. हरमनप्रीत ने भारत के लिए पहला गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया. इसके बाद पहले हाफ के दौरान पाकिस्तान के अफराज ने गोल करके स्कोर को बराबरी पर ला दिया. जब पहले हाफ का खेल खत्म हुआ तो भारत और पाकिस्तान का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था.


हाफ टाइम के बाद खेल शुरू हुआ तो पाकिस्तान ने आक्रमक खेल खेलना शुरू किया और तीसरे क्वार्टर में एक और गोल करके भारत से आगे हो गई. पाकिस्तान की ओर से दूसरा गोल अब्दुल राना ने किया.
लेकिन तीसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी की, भारत की ओर से सुमित ने गोल करके मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. तीसरे क्ववार्टर के समय स्कोर 2-2 की बराबरी पर था.


चौथे क्वार्टर में भारत की ओर से दो गोल हुए जिसने मैच का पासा ही पलट कर रख दिया. इसके बाद पाकिस्तान की टीम फिर भारत के स्कोर से आगे नहीं हो पाई. आखिर में समय खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 4 रहा तो वहीं पाकिस्तान 3 स्कोर पर रहा. भारत की ओर से चौथे क्वार्टर में वरूण कुमार और आकाशदीप सिंह ने गोल करके मैच को रोमांचकारी बना दिया.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
