रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। सुबह काउंटिंग शुरू होते ही हंगामे की भी शुरुआत हो गई है। बीरगांव के वार्ड 11 में मतपेटी को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। यहां बीजेपी उम्मीदवार ने मतपेटी खुले होने का आरोप लगाया है। बीजेपी की अंबिका यदु और मौजूदा महापौर का कहना है कि पेटी का स्क्रू खुला हुआ था। उन्होंने मतपत्र बदले जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव अधिकारी भी उनकी शिकायत नहीं ले रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट आने के पहले काउंटिंग रोकने की मांग हो गई है। इस पर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बुरी तरह से मिल रही हार के चलते भाजपा ऐसे आरोप लगा रही है।
बता दें कि बीरगांव के आडवाणी आर्लिकॉन स्कूल में सुबह 9 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। यहां वार्ड नंबर 3 सबसे छोटा वार्ड है। इसमें एक ही मतदान केंद्र पर वोट पड़ा है। ऐसे में इसका परिणाम सबसे पहले सामने आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं वार्ड नंबर 29 और 30 में सबसे ज्यादा 4-4 बूथ हैं। मतगणना केंद्रों पर भाजपा, कांग्रेस और दूसरे प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। बीरगांव चुनाव के पीठासीन अधिकारी बीबी पंचभाई ने बताया कि अडवानी ऑर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के 12 कमरों में काउंटिंग जारी है।
120 अधिकारियों की ड्यूटी
चुनाव अधिकारी के मुताबिक इन कमरों में हर वार्ड की काउंटिंग के लिए एक मेज लगाई गई है। यानी बीरगांव में 40 वार्ड के हिसाब से कुल 40 मेज लगाई गई है। एक मेज पर एक सुपरवाइजर और दो गणना सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस तरह काउंटिंग में 120 अधिकारी-कर्मचारी की ड्युटी लगाई गई है। मतगणना में 10% अधिकारी-कर्मचारियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है।
186 प्रत्याशी मैदान में
बिरगांव के 40 वार्डों में कुल 186 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें से कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सभी 40 वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरे राजनीतिक दलों के भी 20 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं 46 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: भाजपा की बोलती बंद कर देने वाला होगा नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम – कांग्रेस
80 हजार से ज्यादा वोटर्स
बीरगांव में 80 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। जिसमें महिला 36 हजार 799 महिला और 43 हजार 627 पुरुष वोटर्स हैं। वहीं 15 मतदाता थर्ड/अन्य जेंडर के भी हैं। इनमें से 51 हजार से ज्यादा यानी 64 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
