रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। मतगणना के साथ ही कुछ जगहों पर तस्वीरें साफ होने लगी है। कुछ सीटों पर तो कांग्रेस ने कब्जा भी कर लिया है। बीरगांव की बात करें तो यहां भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट ये बता रहा है कि जनता का कांग्रेस पर विश्वास बरकरार है।
अब तक आए चुनाव परिणाम में भैरमगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। यहां के 15 वार्डो में से 12 वार्डों में कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। वहीं बीजेपी को केवल सिर्फ तीन सीट ही मिली पाई है।
ये भी पढ़ें: वोट के बदले नोट: पैसे बांटते बीजेपी प्रत्याशी का वीडियो आया सामने, कहा- देना पड़ता है…
वहीं धमतरी के कुरूद नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार उत्तम साहू ने 150 से ज्यादा वोटों से बीजेपी प्रत्याशी प्रकाश चनवानी को हरा दिया है।
मारो में भी कांग्रेस
मारो नगर पंचायत में भी कांग्रेस से सुधा तिवारी विजयी हुई हैं। सुधा तिवारी करीब 53 वोटों से जीती हैं।
ये भी पढ़ें: भाजपा की बोलती बंद कर देने वाला होगा नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम – कांग्रेस
बीरगांव में बीजेपी पीछे
वहीं बीरगांव में आ रहे प्रारंभिक रुझान में कांग्रेस 7 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं 5 सीटों में जोगी कांग्रेस ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय दलों को 1-1 सीट से ही संतोष करना पड़ा है। फिलहाल अभी मतगणना जारी है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
