साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती है। रश्मिका अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। फैंस उनको वेस्टर्न ड्रेस में ज्यादा पसंद करते है। लोग इनकी खूबसूरती और क्यूटनेस के लोग फैन हैं। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत चुकीं हैं। रश्मिका मंदाना अपनी ख़ूबसूरती के साथ ही अपने सिंपल लुक के लिए भी जानी जाती है। स्टाइल को लेकर रश्मिका मंदाना काफी चूजी हैं। अगर आपने कभी गौर किया हो तो रश्मिका का ड्रेसिंग सेंस सिंपल और कम्फर्टेबले होने के साथ ही एलिगेंट लुक देने वाला है। फिर भी रश्मिका मंदाना अपने स्टाइल के लिए फेमस हैं। रश्मिका साड़ी से लेकर सूट और वेस्टर्न वियर से लेकर कैजुअल आउटफिट तक सभी तरह के परिधान आसानी से कैरी करती हैं और सब में अपना बेस्ट लुक देती हैं। अगर आप भी रश्मिका मंदाना जैसा लुक चाहते हैं तो उनके इन चार आउटफिट को अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करना चाहेंगे।

रश्मिका मंदाना को वेस्टर्न वियर में बहुत ही पसंद किया जाता है। आप भी देख सकते है वो शाॅर्ट बेबी पिंक ड्रेस कैरी कर रखी है। इसमें वो बहुत ही प्यारी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हील्स पहन राखी है और अपने बालों को बंधे हुयी है जो उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहा है।

रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक भी कमाल का होता है। एक्ट्रेस ने जब जब साड़ी पहनी है, फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी है। देख सकते है उन्होंने शिल्पा रेड्डी स्टूडियो कलेक्शन से हाथीदांत रंग की यह प्यारी साड़ी पहनी है , जिसके साथ हाई कॉलर नेकलाइन ब्लाउज पहन रखा है। जिसमे रश्मिका बहुत ही खूबसूरत दिख रही है।
रश्मिका मंदाना का एक और लुक सामने आया है। त्यौहार में इस तरह का लुक लिया जा सकता है। रश्मिका ने एथनिक सूट के साथ फेस्टिव लुक लिया है। इस सूट पर प्लाजो और दुपट्टे को रश्मिका मंदाना से टीमअप किया है। साथ ही सिल्वर ड्रोप डाउन इयररिंग्स कैरी कर रखी हैं। 
रश्मिका का ट्रेडिशनल वियर कलेक्शन शानदार है। रश्मिका मंदाना शूट में भी काफी आकर्षक दिखती हैं। यहां पर उन्होंने ब्लैक कलर में घेर वाला शूट पहनी है। बेहद हल्के और सादगी वाले इस आउटफिट में रश्मिका का लुक खिल कर सामने आ रहा है।