बिग बॉस ओटीटी से पहले हफ्ते में ही बाहर होने वाली उर्फी जावेद आज एक फैशन डीवा बन चुकी हैं. उर्फी के अतरंगी और बोल्ड आउटफिट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए रहते हैं. उर्फी की बढ़ती हुई पॉपुलैरिटी का पूरा क्रेडिट उनके कपड़ों और ड्रेसिंग सेंस को ही जाता है. उर्फी ने फिर एक बार अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचते हुए एक वीडियो शेयर किया है.


उर्फी वीडियो में सनी लियोनी के हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग ‘नाचे मधुबन में राधिका…’ पर धमाकेदार डांस करते हुए नजर आ रही हैं. गाने पर हुक स्टेप्स करते हुए उर्फी का जोश और एक्साइटमेंट सांतवें आसमान पर है. उर्फी इस गाने को कितना एन्जॉय कर रही हैं, यह तो उनके एक्सप्रेशंस और चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं. उर्फी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- इस सॉन्ग पर डांस करने से खुद को रोक नहीं पाई. डांसर तो नहीं हूं, लेकिन हुक स्टेप ने मुझे हुक्ड कर लिया है.उर्फी का डांस उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस उर्फी की तारीफ कर रहे हैं तो कई यूजर उनके लुक का मजाक भी उड़ा रहे हैं.


अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर उर्फी का लुक इस वीडियो में भी तारीफ के काबिल है. उर्फी वीडियो में व्हाइट सैटिन ब्रालेट और ऑरेंज स्कर्ट में ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. उर्फी ने अपने लुक को हैवी चोकर नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है. वेस्टर्न ड्रेस पर चोकर नेकलेस पहनकर उर्फी ने अपने लुक को फ्यूजन टच दिया है. उर्फी ने अपने बालों में हाई पोनीटेल बनाई है. न्यूड ग्लॉसी मेकअप और इंटेंस आईलाइनर में उर्फी बेहद सिजलिंग और गॉर्जियस लग रही हैं.
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
