नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के 1120 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार ESIC की वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।


वैकेंसी डिटेल्स
जनरल कैटेगरी के लिए – 459 पद
ईडब्ल्यूएस – 112 पद
एससी – 158पद
एसटी – 88 पद
ओबीसी – 303 पद
कुल 1120 पदों पर भर्ती होगी।


योग्यता
उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री , साथ ही उनकी रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी हो चुकी हो।
आयु सीमा
उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।


कितना होगा वेतनमाह
7वें सीपीसी के अनुसार, पे मैट्रिक्स का लेवल -10 है यानी 56,100 से 1,77,500 रुपए तक सैलरी होगी। वेतन के अलावा डीए, एनपीए, एचआरए और परिवहन भत्ता भी मिलेगा।


आवेदन शुल्क
आवेदन के दौरान अभ्यर्थी को 500 रुपए का शुल्क भी देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व कर्मचारी, महिला और विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए ही है।
कैसे होगा चयन
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा 200 अंकों की जबकि साक्षात्कार 50 अंकों को लिए होगा। अधिक जानकारी के लिए दिए गए लिंक esic.nic.in पर जाकर परीक्षा से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
