बिलासपुर। स्टील फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने नशीली दवा खरीदने के पैसे मांगे लेकिन पैसे देने से मना करने पर गुस्साए युवक ने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। यह पूरा मामला विकास नगर क्षेत्र का है।

जनकारी के मुताबिक कुदुदंड के गौरव चौरा के पास रहने वाले खेमंत राव घाटगे सिरगिट्टी के स्टील फैक्ट्री में काम करते हैं। बुधवार की दोपहर वे विकास नगर के गार्डन में घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पंप हाउस के पास रहने वाले विक्की पात्रे वहां आया। युवक ने खेमंत से नशे की टेबलेट खरीदने स्र्पये मांगे। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने कर्मचारी पर चाकू से वार कर दिया। बचाव करने पर चाकू उनकी हथेली में लगा। इस दौरान हुई झूमा-झटकी में खेमंत की जेब से पांच हजार स्र्पये गिर गए। मारपीट के बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। जिसके बाद घायल पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस जुर्म दर्ज कर के आरोपी की तलाश कर रही है।

अब तक 72 यंगस्टर्स से खतरनाक चाकू जब्त

रायपुर में बढ्रते चाकू – बाजी के मामलों के बीच अब बिलासपुर में भी चाकू की घटना बढ़ रही है जहा पुलिस राजधानी में ऑनलाइन चाकू मंगाने वाले 800 लोगों की लिस्ट निकाली है। जिसमें ज्यादातर लड़कों के परिजनों तक को नहीं पता कि बेटा हथियार लिए घूमता है। रायपुर पुलिस ने अब तक 72 यंगस्टर्स से खतरनाक चाकू जब्त किए हैं। ये जानलेवा चाकू ज्यादातर युवाओं ने स्टाइल और शौक के लिए मंगवा रखे थे।