मेरठ। मेरठ से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है यह घटना महिला नेत्री के साथ घटित हुयी है. मेरठ के हापुड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में मंगलवार की रात आठ बजे एक भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने बेहोशी की हालत में गैंग रेप किया.

बता दें कि पीड़िता तीन बच्चों की मां है और पति से विवाद चल रहा है. वहीं, सुत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला अगले दिन सुबह बेहोशी की हालत में पार्क में मिली. जिसके बाद महिला नेता को अस्पताल में भर्ती करावाया गया. अस्पताल में भर्ती करावाने के बाद महिला को होश आया तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

आरोप है कि युवती ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों को बुलाया जिसके बाद पीड़ित भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दूसरे समुदाय के तीनों युवकों ने बेहोशी की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता तीन बच्चों की मां है और पति से विवाद चल रहा है. वहीं, एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है. और नामजद आरोपियों की तलाश जारी रही है. पुलिस मामले कि जांच में लग चुकी है।