देश में पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की महिला कमांडो टीम गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे VIPs को सुरक्षा प्रदान करेंगी। यह टीम कई मौकों पर गणमान्य लोगों के साथ रहेगी, इसमें आगामी विधानसभा चुनाव भी शामिल हैं।

34 Women Commandos Inducted In Crpf Anti-naxal Cobra Unit - सीआरपीएफ  'कोबरा' कमांडो यूनिट का हिस्सा बनीं 34 महिला जवान, पढ़ें इस फोर्स की  खासियतें - Amar Ujala Hindi News Live

CRPF ने 32 महिला कमांडो वाले अपने सबसे पहले दल को VIP सिक्योरिटी के लिए तैयार किया है। अब इन कमांडोज को दिल्ली में रहने वाले उन विशिष्ट नागरिकों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जाएगा, जिन्हें Z+ सुरक्षा कवर दिया गया है।

कब होगी तैनाती?
सूत्रों के मुताबिक, इन महिला कमांडोज ने अपनी 10 हफ्ते की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। ट्रेनिंग में कमांडोज को VIP सुरक्षा ड्यूटी पूरी करना, बिना हथियारों के लड़ना, शरीर की तलाशी लेना और खास हथियारों को फायर करना सिखाया गया। कमांडोज को जनवरी में ड्यूटी पर तैनात किया जा सकता है।

Women Commandos Of Crpf Will Be Deployed For The Security Of Home Minister  Amit Shah Sonia Gandhi Priyanka Gandhi | Women Commandos Of CRPF: Amit Shah  समेत इन नेताओं की सुरक्षा में

किन VIPs की सुरक्षा संभालेंगी?
शुरुआत में महिला कमांडोज की तैनाती अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका गाधी वाड्रा, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर के पास की जाएगी। इन VIPs के हाई रिस्क प्रोफाइल के चलते उन्हें एडवांस सिक्योरिटी मुहैया कराई गई है। Z+ सिक्योरिटी प्राप्त एक दर्जन दूसरे VIPs को भी इस महिला कमांडो टीम की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाएगी।

अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में CRPF की महिला  कमांडो होंगी तैनात

क्या होगी महिला कमांडोज की जिम्मेदारी?
महिला कमांडोज को इन VIPs के घर की सुरक्षा करने वाली टीम के हिस्से के तौर पर तैनात किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ये कमांडोज इन हस्तियों के साथ पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रैलियों में भी जाएंगी।

CRPF women commandos to guard Amit Shah Sonia Gandhi Priyanka Gandhi Vadra  Rahul Gandhi - India Hindi News - अमित शाह से लेकर सोनिया और प्रियंका गांधी  की सुरक्षा में तैनात होंगी

ये कमांडोज इन हस्तियों के घर पर आने वाली महिला विजिटर्स की तलाशी लेंगी और यात्राओं के दौरान हस्तियों के घर की पूरी सुरक्षा का हिस्सा रहेंगी। पुरुष कमांडोज की तरह ही महिला कमांडोज भी हथियार, सुरक्षा के उपकरण और अन्य गैजेट्स लेकर चलेंगी जो सुरक्षा के लिहाज से जरूरी होंगे।