सुकमा। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस पर सुकमा जिले में आयोजित राज्योत्सव के दौरान एक भावुक पल देखने को मिला। जिले के गोंगला ग्राम के अम्बिका पारा निवासी श्रीमती एन. तानिया को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की ओर से विशेष शुभकामना संदेश मिला। ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी।
बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना
इस संदेश में मुख्यमंत्री ने श्रीमती तानिया की बेटी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। परिवार के लिए यह पत्र निजी तौर पर मिला सम्मान बन गया।
मुख्यमंत्री के पत्र पर तानिया ने जताया आभार
संदेश पाकर श्रीमती तानिया और उनका परिवार बेहद प्रसन्न हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में कभी कल्पना भी नहीं की थी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें व्यक्तिगत रूप से पत्र मिलेगा।
उनके अनुसार परिवार और खासकर बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया जाना उनके लिए खुशी और सम्मान का विषय है। उन्होंने इस आत्मीय संदेश के लिए मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया।
महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से दीपावली की खुशियां दोगुनी
श्रीमती तानिया ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी होने पर भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले 3 नवंबर को योजना की राशि जारी होना माताओं-बहनों के लिए खुशी की बात है।
उनका कहना था कि इससे महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलेगा और वे परिवार के साथ दीपावली और बेहतर ढंग से मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि शुभकामना संदेश और त्योहार से पहले मिली योजना की राशि से उनके परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
यह भी पढ़ें
नमकपारे रेसिपी: दिवाली के लिए खस्ता नमकपारे, मोयन का सही अनुपात और कम तेल में तलने के टिप्स