रायपुर। शिक्षा संचालनालय ने रायपुर में शुक्रवार यानी आज से 5 दिन की शीतकालीन छुट्टी का आदेश जारी किया है। शुक्रवार से मंगलवार तक स्कूल बंद रहेंगे।

5 दिन की हुयी छुट्टी
बुधवार से यानी 29 दिसंबर से स्कूल अपने समय पर खुलेंगे। बता दें कि शिक्षा संचालनालय ने पहले से ही शीतकालीन छुट्टी की घोषणा कर दी थी। वहीं अब इसे लेकर आदेश जारी हुआ है। ​5 दिन यानी 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी रहेगी। ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी।

आदेश होगा लागू
आदेश के मुताबिक रायुपर जिले के सभी शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के अलावा प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगा। साथ ही डीएलएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए भी आदेश मान्य होगा।