कोण्डागांव। कार्यालय रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार 27 दिसंबर को सुबह 10.30 से शाम 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा ।

इस रोजगार मेले हेतु किसान मिनेरल्स प्राइवेट लिमिटेड भिलाई द्वारा 150 पदों पर बेरोजगार युवाओं की भर्ती की जाएगी । जिसमें मेसन के 50, रिटेल के 50, आटोमोटिव के 50 पदों पर भर्तियां की जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत रोजगार प्रदान किये जाएंगे । इस मेले में 8वीं उत्तीर्ण से लेकर 10वीं उत्तीर्ण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर दिए जाएंगे । इच्छुक युवा 27 दिसंबर को रोजगार मेले में उपस्थित होेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कोरोना नियमों का पालन भी करना होगा। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय में संपर्क कर के जानकारी प्राप्त कर सकते है।