अंबिकापुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र अंबिकापुर द्वारा 29 दिसंबर को सुबह 11बजे से दोपहर 1 बजे तक प्लैसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस प्लैसमेंट कैम्प में अपोलो हास्पिटल, सीपत रोड बिलासपुर के बी. श्रीनिवास उपस्थित रहेंगे। बता दे कि इस कैंप में फॉर्मासिस्ट और फॉमेंसी असिस्टेंट के 15-15 पदों की भर्ती की जाएगी।

उक्त पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, बी.फॉर्मा या डी.फॉर्मा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस पद के लिए चयनित व्यक्तियों के लिए वेतनमान 10,000 से 12 ,000 निर्धारित है। इच्छुक आवेदकों को अपने साथ बायो डाटा, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची एवं पासपोर्ट आकार की 2 फोटोग्राफ लाना होगा।