रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ पर बातचीत करेंगे। आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर पर 28,29 और 30 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक सवाल रिकार्ड कराए जा सकते है। सवाल रिकार्ड करने के लिए 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर फोन करना होगा।
बता दे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 9 जनवरी 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
