रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नगरीय निकायों में महापौर, अध्यक्ष, सभापति और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। पीसीसी ने पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है। सूची के मुताबिक बीरगांव में सबसे ज्यादा तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। बीरगांव नगर निगम में रवि घोष, मोतीलाल देवांगन और राजेन्द्र साहू को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
भिलाई नगर निगम के पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन और द्वारिकाधीश यादव को बनाया गया है। भिलाई चरौदा नगर निगम में अटल श्रीवास्तव और विनोद चंद्राकर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं रिसाली नगर निगम में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी विकास उपाध्याय और सुदेश देशमुख को मिली है।


नगर पालिका-
बैकुंठपुर नगर पालिका में पारसनाथ राजवाड़े और अमरजीत चावला, शिवपुर चरचा नगर पालिका में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय और शाहिद खान, सारंगढ़ नगर पालिका में रामकुमार यादव और प्रेमचंद जायसी, जामुल नगर पालिका में चंद्रशेखर शुक्ला, खैरागढ़ नगर पालिका में दलेश्वर साहू और धर्मेन्द्र यादव, प्रेमनगर नगर पंचायत में जेपी श्रीवास्तव और संदीप साहू, मारो नगर पंचायत में प्रमोद दुबे, नरहरपुर नगर पंचायत में संतराम नेताम, कोंटा नगर पंचायत में नीना रावतिया भैरमगढ़ नगर पंचायत में रूखमणी कर्मा और अवधेश गौतम और भोपालपट्नम नगर पंचायत में यशवर्धन राव की पर्यवेक्षक बनाया गया है।
महापौर-सभापति के संभावित चेहरे
निकाय चुनाव में बीरगांव में महापौर के लिए ओबीसी से महापौर बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। यहां पर नंदलाल देवांगन और इकराम कुरैशी का नाम महापौर के लिए सामने आया है। भिलाई-चरोदा में मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। कांग्रेस से वार्ड-31 की प्रत्याशी भारती राम सूर्यवंशी चुनाव जीतकर आई हैं। वार्ड-35 से कांग्रेस के प्रत्याशी ललित दुर्गा चुनाव जीतकर आए हैं। इसी तरह से वार्ड-40 से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे चुनाव जीतकर आए हैं। इनमें से किसी एक के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है। सीएम हाउस और स्थानीय विधायक व मंत्री मिलकर इस मामले में एक नाम तय करेंगे। सभापति के लिए नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, सीनियर पार्षद कृष्णा चंद्राकर, एस वेंकट रमना, मोहन साहू का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। इसका फैसला भी सीएम हाउस से ही होना है।
भिलाई नगर में युवा चेहरा
भिलाई नगर में महापौर युवा और नया चेहरा हो सकता है। पार्टी के वरिष्ठ पार्षदों में से कोई सभापति बनेगा ताकि उन्हें सदन में उचित संरक्षण मिल सके। फिलहाल महापौर और सभापति के दावेदारों में सबसे ज्यादा एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, नीरज पाल, सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू और सुभद्रा सिंह का नाम सामने आ रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
