रायपुर। बस्तर के तीनों नगरीय निकायों कोंटा, भैरमगढ़ और भोपालपट्नम में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली। जीत के रणनीतिकार आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के रायपुर पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया एवं बधाई दी। इस दौरान मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जनता ने उत्साहपूर्वक कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।
चुनाव परिणाम से यह साफ हो चुका है कि जनता ने भाजपा के झूठ और वैमनस्य की राजनीति को सिरे से नकारते हुए, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के मूलमंत्र विकास, विश्वास और सुरक्षा को स्वीकार किया। कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को प्रशस्ति पत्र दिया है। बस्तर की जनता ने नगर पंचायत कोंटा, नगर पंचायत भैरमगढ़ और भोपालपट्टनम में कांग्रेस को विजयश्री दिलाई है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुशील ओझा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव दीपक मिश्रा, मणि प्रकाश वैष्णव, सद्दाम सोलंकी, स्वप्निल मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
