नए साल कि तैयारी हर कोई करता है, कुछ लोग ने तो कर भी ली होंगी और कुछ लोग कर रहे होंगे।अगर अपने डिनर के लिए मेन्यू अभी तक नहीं सोचा है तो कोई बात नहीं हम आपको कुछ बताते है ,या फिर अपने कुछ सोच भी रखा है तो भी आप अपनी लिस्ट में आलू के कोफ्ते शामिल करें । हम जब भी बाहर खाने जाते हैं तो लजीज कोफ्ते जरूर मेन्यू में होते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें घर में पकाना चाहती हैं तो आलू के कोफ्ते बेस्ट रेसिपी होगी। तो चलिए जानते है कैसे बनाये आलू के स्वादिष्ट और मुलायम कोफ्ते।


आप सबसे पहले आलू को उबालकर लें उसके बाद छील लें। फिर अच्छी तरह से मैश कर लें। उसके बाद मैश किए हुए आलूओं में कॉर्न स्टार्च और नमक के साथ चीज को घिसकर डाल दें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद मनचाहे गोल या अंडाकार आकार में बनाकर रख लें।


उसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। इसमे आलू के बने कोफ्तों को सुनहरा होने तक तलें। इन तले हुए कोफ्तों को टिश्यू पेपर पर निकालकर इनका अतिरिक्त तेल सुखा लें। जब आपकी ग्रेवी तैयार हो जाये तो उसमे आलू के तले हुए कोफ्तों को डालकर दो मिनट पकाएं।


अब जानते है ग्रेवी बनाने की विधि
सबसे पहले आप ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर, प्याज और बादाम को पका लें। उसके तीनों का एक साथ बारीक पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। फिर कढ़ाही में तेल गर्म करें और इसमे तीन से चार तेजपत्ता डालें। उसके साथ में ही जीरा डालें। जब ये पक जाएं तो टमाटर और प्याज, बादाम के पेस्ट को इस तेल में पलट दें। थोड़ा चलाने के बाद इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट भी डाल दें। अच्छी तरह से मिलाकर सबको भूनें। जब ये पेस्ट कढ़ाही से तेल छोड़ने लगे तो इसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरीके से भून लें। अब आपको ग्रेवी को कितना गाढ़ा रखना है उसके हिसाब से पानी डालें और उबाल लें। साथ में आधा चम्मच चीनी डालें। स्वादानुसार नमक डालने के साथ गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें। आप चाहें तो इसमे क्रीम भी डाल सकती हैं।


अगर आपको क्रीम पसंद है तो आप जरूर डालें या फिर सजाने के लिए आप क्रीम का इस्तेमाल कर सकते है। तैयार मुलायम और क्रीमी कोफ्तों को रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
