नई दिल्ली। डाक विभाग ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती बिहार सर्कल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय के लिए है जिसके तहत 60 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

पदों की संख्या – 60

वैकेंसी डिटेल्स

पदों का नाम पदों की संख्या
पोस्टल असिस्टेंट 31
सॉर्टिंग असिस्टेंट 11
पोस्टमैन 5
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 13

योग्यता

10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार साथ ही कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान और लोकल लैंग्वेज की नॉलेज होनी चाहिए।

आयु सीमा

पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमास्टर पद के लिए- 18 वर्ष से 27 वर्ष
जबकि मल्टी-टास्किंग स्टाफ – 18 से 25 वर्ष

वेतनमाह

सफल उम्मीदवारों को पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट के तौर पर 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है।
पोस्टमैन के लिए 21,700 रुपये से 69,100 रुपये
एमटीएस के लिए 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी।

कैसे करे आवेदन

उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। उन्हें वेबसाइट से ऐप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसके साथ मांगे गए डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अटैच करना होगी और फिर फॉर्म में दिए गए पते पर भेजना होगा