रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित नवोदय स्कूल के 7 और बच्चों की रिपोर्ट RT-PCR टेस्ट में पॉजिटिव आई है। साथ ही 3 दिन में 23 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अब इन बच्चों पर ओमिक्रॉन के खतरे का डर मंडरा रहा है। तेजी से फैले संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग संक्रमित बच्चों में से 5 फीसदी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजेगा।गर्ल्स और बॉयज स्टूडेंट्स

बता दे कि भुपदेवपुर स्थित नवोदय स्कूल में सभी 343 स्टूडेंट के सैंपल लिए गए थे। इन सभी की रिपोर्ट आ चुकी है। संक्रमित आए बच्चों को अलग अलग हॉस्टल में रखा गया है। वहीं टीचरों और अन्य स्टाफ के भी सैंपल लिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक रायगढ़ में सबसे ज्यादा एक्टिव केस भी हैं।

पेरेंट्स से मिलने के बाद‎ बीमार पड़ी छात्राएं‎

CMHO डॉ. एसएन केशरी ने‎ बताया कि स्टूडेंट्स के पेरेंट्स हर‎ रविवार को मिलने के लिए स्कूल‎ के हॉस्टल में आते हैं। 5 दिन पहले कई अभिभावक हॉस्टल आए‎ थे। उसमें से एक अभिभावक‎ संक्रमित मिली है। उनके ही संपर्क में‎ आकर तीनों छात्राओं को सर्दी,‎ खांसी, बुखार हुआ। एहतियातन‎ बरतते हुए स्टूडेंट्स का‎ एंटीजन टेस्ट कराया तो पॉजिटिव मिले। ऐसे में देर शाम को‎ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल में जांच शुरू की। सुबह फिर टीम को वहां भेजा गया।