• प्रदेश में 13 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के लक्ष्य का आधा बीस दिन में पूरे हो गए। सरकार के 105 मीट्रिक टन के लक्ष्य के विरूद्ध 13 लाख 453 किसानों से अधिक किसानों से 50 लाख टन से अधिक की खरीदी कर यह लक्ष्य प्राप्त किया गया है। अभी राज्य में 31 जनवरी तक धान की खरीदी होनी हे। शनिवार ओर रविवार को छोड़कर अभी 23 दिन और खरीदी होनी शेष है।

सोमवार तक 49 लाख 43 हजार 781 मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2484 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को 8451.43 करोड़ रूपए बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत मार्कफेड द्वारा जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी हो रहा है। अब तक 18 लाख 09 हजार 611 मीट्रिक टन का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 14,16,176 मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: भूपेश सरकार के 36 महीने: धान खरीदी में हर साल रिकॉर्ड बना रहा छत्तीसगढ़, किसानों की भी बढ़ी संख्या

राजनांदगांव पहला, जांजगीर दूसरा ओर रायुपर पांचवे स्थान पर

  • धान खरीदी के 20 वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले स्थान पर है। राजनांदगांव जिले में 4,56,684 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।
  • जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे पायदान पर है। जिले में 4,21,349 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।
  • बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 3,63,330 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।
  • चौथे स्थान पर महासमुंद जिले में 3,46,980 मीट्रिक टन।
  • रायपुर जिले में 2,60,261 मीट्रिक टन खरीदी कर पांचवे नंबर पर है।
  • बिलासपुर जिले में 2,57,898 मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है।