नई दिल्ली। NHPC ने सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ट्रेनी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 जनवरी 2022 से पहले एनएचपीसी की वेबसाइट www.nhpcindia.co पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

जरुरी तारीख़े

आवेदन की शुरुआती तारीख – 21 दिसंबर 2021
आवेदन की आखिरी तारीख – 17 जनवरी 2022

किन पदों पर होगी भर्ती

पदों का नाम पदों की संख्या
ट्रेनी इंजीनियर (सिविल) 29
ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल) 20
ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 4
ट्रेनी ऑफिसर (फायनेंस) 12
ट्रेनी ऑफिसर (कंपनी सेक्रेटरी) 2

एनएचपीसी ट्रेनी वेतन

रु. 50,000 – 3% – 1,60,000 (आईडीए)

योग्यता

ट्रेनी इंजीनियर (सिविल) – इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट डिग्री/ एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल डिसिप्लिन में बीएससी(इंजीनियरिंग) न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ डिग्री या न्यूनतम 60% अंकों के साथ एएमआईई या समकक्ष ग्रेड।

आयु सीमा
30 वर्ष

चयन प्रक्रिया

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स के सत्यापन के लिए कॉर्पोरेट कार्यालय, फरीदाबाद बुलाया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी – रु. 295/-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक कैटेगरी – कोई शुल्क नहीं।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार www.nhpcindia.com पर लॉग ऑन करें और “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ें और पूरी डिटेल्स के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और जमा करें फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें। साथ ही फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को “भुगतान करें” टैब पर क्लिक करके फीस जमा करना होगी। फीस की स्थिति अगले 24 घंटों के अंदर अपडेट हो जाएगी।