रायपुर। मंगलवार की रात सड़क हादसे का शिकार हुए ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो का इलाज जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में चल रहा है। सहदेव अभी ICU में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। सहदेव अभी होश में है। एक घंटे बाद उसे रायपुर भेजा जाएगा।
सहदेव के करीबी पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि एक्सीडेंट की खबर सुन कर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक बादशाह ने 6 से 7 बार कॉल कर सहदेव का हालचाल जाना है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत हो तो वहां करवाएं, उनकी टीम पूरी मदद करेगी। बादशाह की एक टीम रायपुर भी पहुंच गई है।
एक घंटे में सहदेव को रेफर किया जाएगा रायपुर
परिजनों ने बताया कि जगदलपुर डिमरामपाल अस्पताल में इलाज अच्छा हो रहा है। डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ लगातार सहदेव की स्थित पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन डॉक्टर्स खून का थक्का जमने के बाद किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए एक घंटे में सहदेव को रायपुर रेफर किया जाएगा। ताकि उसका और बेहतर उपचार हो सके। बताय जा रहा है कि सहदेव को रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
बादशाह की टीम पहुंची रायपुर
बादशाह की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है। साथ ही बचपन का प्यार म्यूजिक एलबम में सहदेव के साथ काम करने वाली चाइल्ड एक्टर अवनी चेब भी सहदेव से मुलाकात करने रायपुर पहुंचेंगी। बता दें कि बादशाह ने सहदेव को म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। जिसके बाद से सहदेव छत्तीसगढ़ से साथ-साथ कई फिल्मी सितारों के बीच भी फेमस हो गए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
