गरियाबंद के देवभोग विकासखंड में लोग कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर गंभीर नही है। जिला प्रशासन की तमाम कौशिशो के बाद भी लोग वैक्सिनेशन को तैयार नही है। हालात ये है कि आज भी विकासखंड के 18 हजार से अधिक लोगो का वैक्सिनेशन नही हो पाया है।

दो दिनों पहले यही आंकड़ा 25 हजार था। जिला प्रशासन द्वारा 27 और 28 दिसंबर को दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 7 हजार लोगों को वैक्सिनेशन किया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण करने का प्रयास किया गया मगर उसके बावजूद भी ग्रामीणों ने दिलचस्पी नही दिखाई।

अधिकारी अब एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर वैक्सिनेशन की तैयारी में है। आंकड़ो के लिहाज से देवभोग विकासखंड का वैक्सिनेशन अभी भी गरियाबंद जिले के अन्य विकासखंडों से बेहद कम है।