खबर गरियाबंद से जहाँ जिले के कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज राजिम तहसील अंतर्गत आने वाले श्यामनगर धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

सभी धान स्टेक को सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित किया गया। बिना चबूतरे के स्टेको में सुरक्षा हेतु डबल लेयर डेनेज एवं पानी का जमाव न होने के लिये पानी की निकासी का भी व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया

सभी केंद्रों में धान को तिरपाल से ढंकने के निर्देश दिए हैं। मौसम को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी अविनाश भोई एवं सोसायटी सदस्य और किसान मौजूद थे ।