कवर्धा। कबीरधाम जिले में 3 जनवरी 2022 सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एन.आई.आई.टी., भिलाई द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पद योग्यता 10वीं और 12वीं स्नातक-50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण हो, कार्यानुभव 0-2 वर्ष, वेतन 2.4-2.6 लाख रूपए प्रतिवर्ष, आयुसीमा 19 से 25 वर्ष, होनी चाहिए।


प्राप्त जानकारी अनुसार चयनित अभ्यर्थी को 2 माह का ऑनलाईन प्रशिक्षण कम क्लॉस दिया जाएगा तथा तीसरे माह से सीधे आईसीआईसीआई बैंक में ज्वाईनिंग दिया जाएगा। ऑनलाईन प्रशिक्षण कम क्लॉस के लिए चयनित अभ्यर्थी से निर्धारित फीस 11,800 तथा प्रशिक्षण के पश्चात 82,600 रुपये कुल 94,400 रुपये फीस लिया जाएगा।


इन डॉक्युमेंट को लाना होगा साथ
पद, संस्था, कार्य व अन्य जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
