- एके 47 लेकर से कर रहीं हैं मोटर सायकिल से गश्त, रायपुर आने का बुलावा
रायपुर। सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित कारीगुंडम व कोलाइगुड़ा में कैंप स्थापित किए गए जिसमे दुर्गा फाइटर का अहम भूमिका रही। हाथो में एके 47 लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गश्त करती दिखाई दी। केम्प स्थापित करने के बाद अब वो नए वर्ष में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करेगी। एसपी सुनील शर्मा ने कहा नक्सल मोर्चे पर तैनाती को लेकर दुर्गा फाइटर काफी उत्साहित थी। जिले के घोर नक्सल प्रभावित कैंप में तैनात महिला कमांडो दुर्गा फाइटर की सभी सदस्य को रायपुर बुलाया गया है जहाँ वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मुलाकात करेगी और उनके साथ लंच भी करेगी। उनके साथ अन्य जिलों से भी आए जवान रहगे।
घोर नक्सल प्रभावित कोलाइगुड़ा व करिगुंडम जैसे इलाके में जहां नक्सलियों की बटालियन काम करती है उस इलाके में जिला पुलिस ने दो नए कैम्प स्थापित किए जिसमें दुर्गा फाइटर की महिला कमांडो ने अहम भूमिका निभाई है। गश्त से लेकर कैम्प सुरक्षा व रोड़ ओपनिंग जैसी जिम्मेदारी बहादुरी के साथ निभाई है। दुर्गा फाइटर में करीब 25 सदस्य है जो दोनो केम्पों में सुरक्षा व कैंप स्थापित करने के लिए कई दिनों तक जंगल मे रहकर ड्यूटी की हालांकि उनके साथ सुरक्षा बल के जवान भी तैनात थे। साथ ही राजधानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जवानों से बातचीत करेंगे जिसमे इन महिला कमांडो को भी भेजा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पहली बार महिला आईपीएस को मिली नक्सल ऑपरेशन की कमान, तारीफ में रवीना टंडन बोलीं- असली हीरोइन
रक्षाबंधन पर हुआ था फाइटर का गठन
पिछले रक्षाबंधन पर एसपी सुनील शर्मा ने दुर्गा फाइटर का गठन किया था। जिसमे अपनी इच्छा से जिले की महिला कमांडो ने दुर्गा फाइटर की सदस्य बनी। उसके बाद दुर्गा फाइटर का समय-समय पर उपयोग किया गया। लेकिन पहली बार घोर नक्सल प्रभावित इलाके में तैनाती की गई।
नक्सल मोर्चे पर ड्यूटी को लेकर उत्साहित थी कमाण्डर
एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर ड्यूटी करने को लेकर दुर्गा फाइटर काफी उत्साहित थी इसलिए उन्हें कैंप स्थापित करने के लिए भेजा गया। उनकी बहादुरी व हौसले के कारण वहां कैंप स्थापित किए गए। साथ ही उनके द्वारा अच्छे कार्य करने पर रायपुर भेजा जा रहा है। जहां बाकी जिलों से आए जवानों के साथ मुख्यमंत्री से मुलकात करेंगे और लंच भी करेंगे।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
