रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने रायपुर की सिटी एसपी रहीं महिला आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा को नक्सल प्रभावित बस्तर जिले का एएसपी बनाया है। छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा को नक्सल ऑपरेशन की कमान संभालते के बाद उनकी काफी चर्चा हुई। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको स्टार तक कहा। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आईपीएस अंकिता शर्मा की तारीफ की है। इतना ही नहीं रवीना टंडन ने उन्हें असली हीरोइन बताया है।

रवीना टंडन का ट्वीट

एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बस्तर में पहली बार नक्सल ऑपरेशन की कमान महिला आईपीएस के हाथों में है। इस ट्वीट के रिप्लाई में रवीना टंडन ने कमेंट करते हुए लिखा ” ट्रू ब्लू ब्लडेड हीरोइन्स. रवीना टंडन के कमेंट पर खुद आईपीएस अंकिता शर्मा ने भी कमेंट किया और उन्हें धन्यवाद कहा है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से नक्सलियों को खदेडऩे चार माह चलेगा अभियान

कौन हैं आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा

अंकिता शर्मा 2018 आईपीएस बैच की अधिकारी हैं. उनका जन्म छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ। यूपीएसपी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को लिए फ्री में ऑनलाइन कोचिंग की शुरूआत कर अंकिता शर्मा चर्चा में आईं। अंकिता शर्मा को छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनने का भी गौरव प्राप्त है। 2018 की यूपीएससी परीक्षा में अंकिता शर्मा को 203 रैंक मिली थी, जबकि तीसरे प्रयास में इन्हें सफलता मिली थी। अंकिता को नक्सल प्रभावित बस्तर जिले का एएसपी बनाया गया है। सरकार ने उन्हें ऑपरेशन बस्तर की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।